शादी नहीं करनी थी तो बता देते, मेरे बेटे को क्यों मारा? केतन के पिता की ये चीखें रुला देंगी

पुणे के लोहगढ़ किले से गिरकर हुई केतन अग्रवाल की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि उसकी ही मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी द्वारा रची गई एक खौफनाक साजिश थी. इस वीडियो में सुनिए केतन के परिवार का वो दर्द, जिसे सुनकर किसी का भी दिल पसीज जाएगा.

केतन के पिता ने रोते हुए बताया कि सिया से उनका 35 साल पुराना पारिवारिक संबंध था. इसी भरोसे के कारण उन्होंने इस रिश्ते के लिए हां कहा था. लेकिन सिया और उसके परिवार ने सिया के प्रेम प्रसंग की बात छुपाई. अगर सिया को यह शादी नहीं करनी थी, तो वह मना कर सकती थी, लेकिन उसने एक हंसते-खेलते परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया.

बाली ट्रिप कैंसिल और हत्या की साजिश:
परिवार ने बताया कि 6 जून को केतन और सिया का प्री-वेडिंग शूट के लिए बाली (Bali) जाने का प्लान था. एयरपोर्ट पर अचानक सिर्फ केतन का पासपोर्ट गायब हो गया. सिया ने ही वो पासपोर्ट चुराया था. इसके बाद 14 जून को भी वे लोहगढ़ गए, जहां सिया ने पहली बार केतन को धक्का दिया, लेकिन एक पेड़ की वजह से केतन बच गया और सिया ने 'सांप-सांप' चिल्लाकर नाटक किया. आखिरकार 18 जून को सिया ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर केतन को लोहगढ़ किले से नीचे फेंक दिया.

केतन की मां ने रोते हुए कहा, "मैंने सिया को अपनी बेटी माना था, लेकिन उसने हमें धोखा दिया. उसने मेरे बेटे को छीन लिया." परिवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस केस को 'फास्ट ट्रैक कोर्ट' में चलाने और दोनों आरोपियों को मौत की सजा देने की गुहार लगाई है.

क्या एक 26 साल के मासूम की जान लेने वालों को कड़ी सजा मिलेगी? एक पिता के इस दर्द और इंसाफ की पुकार को सुनने के लिए यह वीडियो जरूर देखें.