पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम कम होने वाले हैं? नीति आयोग के VC ने क्या बताया | Read

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर बातचीत के बीच कच्‍चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है. क्रूड ऑयल और ब्रेंट क्रूड 73 से 77 डॉलर प्रति बैरल के बीच ट्रेड कर रहा है. कच्‍चे तेल के भाव जो पिछले दिनों 55 से 70 फीसदी तक बढ़ गए थे और एक समय तो 126 डॉलर/बैरल के पार कर गए थे, वो अब काफी नीचे आ गए हैं. कच्‍चा तेल तो सस्‍ता हो गया, अब करोड़ों लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्‍या पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने वाले हैं? NDTV ने तेल, बाजार और ऊर्जा रणनीति से जुड़े सवालों पर नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष (Vice Chairman) डॉ अशोक कुमार लाहिड़ी से बात की. डॉ लाहिड़ी, नीति आयोग में चेयरमैन PM नरेंद्र मोदी के बाद दूसरे सबसे बड़े प्रमुख व्‍यक्ति (Key-person) हैं. 

संबंधित वीडियो