पीएम मोदी ने CAA के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पर जताया दुख

  • 2:09
  • प्रकाशित: दिसम्बर 25, 2019
पीएम मोदी ने नागरिकता कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को गलत बताया है. पीएम मोदी ने लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जिन लोगों ने विरोध प्रदर्शन के नाम पर हिंसा की उन्हें एक बार यह सोचना जरूर चाहिए कि आखिर वह किसका नुकसान कर रहे हैं. सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से घाटा आपको भी होगा. जिन लोगों ने इन प्रदर्शन के दौरान अपने लोगों को खोया कभी उनके बारे में सोचिये. मैं जब भी उनके बारे में सोचता हूं काफी दुख होता है.

संबंधित वीडियो