पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने समर्थकों द्वारा गुजरात के राजकोट में उनका मंदिर बनाए जाने पर गहरी नाखुशी जताई है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, किसी इंसान का मंदिर बनाना हमारी सभ्यता नहीं, मंदिर बनाने से मुझे दुख हुआ है। पीएम ने ट्वीट में यह भी लिखा कि अगर आपके पास समय और संसाधन हैं, तो इसे 'स्वच्छ भारत' के सपने को पूरा करने में लगाएं।