लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए जल्द ही बिहार में कैंपेन लॉन्च करने जा रही है. पटना में विशाल रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करेंगे. हालांकि रैली की तारीख़ अभी तय नहीं है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक़ 24 फ़रवरी या 3 मार्च को एनडीए की रैली हो सकती है. एक प्रेस कांफ्रेस में नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार भी गरीब सवर्णों को आरक्षण देगी. इसके लिए कानूनी राय ली जा रही है.