दिल्ली के मालवीय नगर (Malviya Nagar) में हुए देश के सबसे दर्दनाक हादसों में से एक 'फ्लोरिश स्टे' (Flourish Stay B&B) होटल अग्निकांड के बाद आज पहली बार इमारत के अंदर की सबसे एक्सक्लूसिव और रूह कंपा देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। 21 मासूम जिंदगियों को लील जाने वाली इस 5 मंजिला इमारत के भीतर जब हमारी टीम पहुंची, तो वहां का मंजर किसी को भी अंदर तक झकझोर देने के लिए काफी था। जो आलीशान होटल कुछ दिनों पहले तक मेहमानों से गुलजार रहता था, वह आज पूरी तरह से जलकर काली राख और मलबे के ढेर में तब्दील हो चुका है।