लगातार बढ़ते कोरोना केस पर CM केजरीवाल ने कहा, 'घबराने की जरूरत नहीं स्थिति नियंत्रण में'

  • 10:19
  • प्रकाशित: सितम्बर 05, 2020
राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलो पर सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. सीएम ने आगे कहा, 'जून में हमने ही कहा था की स्थिति खराब हो रही है और 31 जुलाई तक 5.50 लाख मामले हो सकते हैं. लेकिन आज में आपको बता रहा हूं कि घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. कोरोना की वजह से मौत नहीं होनी चाहिए. कुल 2914 मामले सामने आए और 13 लोगों की मौत हुई. हालांकि इतनी मौत भी नहीं होनी चाहिए.'

संबंधित वीडियो