कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने की संभावना पर पूछे गए सवाल को टाल दिया. यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस विचार से सहमत हैं कि गहलोत को एक ही समय में दो पद नहीं रखने चाहिए? उन्होंने कहा, "यह मेरे ऊपर नहीं है. यह पार्टी आलाकमान को तय करना है."