वॉटर कैनन सैल्यूट के साथ नोएडा की ग्रेटर उड़ान! विकास के 'जेवर' की पहली उड़ान

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए आज 15 जून से यात्री उड़ानों की शुरुआत हो गई है. इंडिगो (IndiGo) की पहले दिन उद्घाटन के लिए तिहरा रूट (Lucknow-Noida-Bengaluru) तैयार किया है. पहली फ्लाइट लखनऊ से नोएडा पहुंची, जिसमें यूपी के 75 के करीब कारोबारी जेवर एयरपोर्ट पहुंचे. इसे वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया. वहीं शाम को नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए उड़ान भरी जाएगी, जिसमें जेवर के 175 किसान लखनऊ जाएंगे. लखनऊ से नोएडा आने वाला विमान बेंगलुरू जाएगा. ऐसे में यह त्रिकोणीय रूट पूरा होगा. 

संबंधित वीडियो