नेपाल में आई भीषण त्रासदी के बाद अब दर्दनाक कहानियां सामने आ रही हैं. कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, जबकि कई मामलों में शवों की पहचान तक नहीं हो पा रही है. ऐसे अज्ञात शवों को अब अंतिम विदाई दी जा रही है. अपनों की तलाश में भटक रहे परिजनों की बेबसी और इन शवों का अंतिम संस्कार हर किसी को भावुक कर देने वाला दृश्य पेश कर रहा है. यह त्रासदी अपने पीछे दर्द, आंसू और अनगिनत सवाल छोड़ गई है.