राहुल गांधी की बहस वाली चुनौती पर BJP का पलटवार- "संसद में क्यों नहीं आते?"

  • 6:05
  • प्रकाशित: नवम्बर 05, 2026

देश की राजनीति में चुनौती और पलटवार का दौर लगातार तेज होता जा रहा है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहस की चुनौती देते हुए नया वीडियो रिलीज किया है. राहुल ने इस वीडियो के सामने आने से बीजेपी नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है. एक ओर बीजेपी राहुल की चुनौती को राजनीतिक नौटंकी बता रही है, तो वहीं दूसरी ओर नेताओं ने राहुल गांधी को ही सार्वजनिक बहस के लिए ललकार दिया है. नितिन नवीन से लेकर हेमंत बिस्व सरमा, किरण रिजिजू और प्रमोद सावंत तक बीजेपी नेताओं ने अलग-अलग अंदाज में राहुल गांधी पर निशाना साधा. राहुल गांधी का ये दूसरा वीडियो है बैक-टू-बैक, जहां पर प्रधानमंत्री को उन्होंने बहस के लिए खुली चुनौती दी है. राहुल ने कहा- मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे मेरे चैलेंज में आएंगे, ठीक है ना मोदी जी.