दिल्ली में सांसों का संकट गहराया - AQI 370 पहुंचा, लगातार चौथे दिन वेरी पुअर कैटेगरी में हवा

  • 2:24
  • प्रकाशित: नवम्बर 05, 2026

दिल्ली का AQI 370 दर्ज किया गया है और लगातार चौथे दिन बेहद खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा पहुंच चुकी है. कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में भी पहुंच चुका है. राजधानी दिल्ली पर एक बार फिर से सांसों का संकट मंडरा रहा है. दिल्ली का औसतन AQI 370 के पार पहुंच चुका है और 5 जगहों पर तो समझिए 400 के पार पहुंचा हुआ है. चौथे दिन लगातार हवा खराब श्रेणी में बनी हुई है, जिससे कई तरीके की गंभीर बीमारियां होती हैं. हालांकि, हालात को कंट्रोल करने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है, आर्टिफिशियल रूप से ताकि स्थिति पर किसी तरीके से काबू पाया जा सके.आज लगातार चौथे दिन के बाद भी जो एवरेज आया है, देश की राजधानी NCR का, वो वेरी पुअर कैटेगरी में बनी हुई है. 

संबंधित वीडियो