UP के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आया मेल

  • 0:50
  • प्रकाशित: नवम्बर 05, 2026

उत्‍तर प्रदेश के कई स्कूलों को धमकी भरा ईमेल मिला है. स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से ये मेल इनको भेजा गया है. अयोध्या, मथुरा और काशी के स्कूलों को भी मेल आया है. 8 से 27 नवंबर के बीच धमाकों की चेतावनी इस मेल में दी गई है. धमकी भरे मेल में खासतौर पर यूपी के धार्मिक शहरों के स्कूलों को दिवाली पर बम धमाकों ये उड़ाने का मेल भेजा गया है. अयोध्या, मथुरा और काशी में बम धमाके करने की धमकी इसमें दी गई है. मेल में लिखा गया है कि 8 नवंबर से 27 नवंबर के बीच बम धमाके किए जाएंगे. धमकी वाले इस मेल को लेकर साइबर सेल ने जांच शुरू की है और यूपी ATS को भी धमकी भेजने वाले आतंकी नेटवर्क की पड़ताल में लगाया गया है.