गोमांस के शक में भीड़ ने शख्स की पीट-पीट कर हत्या की

मध्य प्रदेश के सतना में कथित तौर पर गोमांस ले जाने के शक़ में एक शख़्स की पीट पीट कर भीड़ ने हत्या कर दी. जबकि उसके ड्राइवर को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है. ये घटना सतना के अमगर गांव की है. इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है और धारा 307 के तहत मुक़दमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने उनकी गाड़ी से भैंसों का मांस बरामद किया.