बसपा सुप्रीमो मायावती ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भागवत के एक कार्यक्रम में भारत में सभी धर्मों के लोगों का डीएनए एक होने की बात किसी के भी गले के नीचे आसानी से नहीं उतरने वाली है. आरएसएस और बीजेपी एंड कंपनी के लोगों तथा इनकी सरकारों की कथनी व करनी में अंतर सभी देख रहे हैं.