Rajkot Loot-Murder: ₹1.53 करोड़ के गहने लूटकर कर्मचारी की हत्या, 12 घंटे में राजस्थान से दबोचे गए आरोपी

  • 0:32
  • प्रकाशित: अक्टूबर 15, 2026

राजकोट के थोराळा थाना क्षेत्र में तन्वी गोल्ड रिफाइनरी के बाहर बदमाशों ने कर्मचारी लालजीभाई पर फायरिंग कर करीब 1.53 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के गहने लूट लिए. गंभीर रूप से घायल लालजीभाई की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, राजकोट क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और लूटा गया माल भी बरामद कर लिया.