पंजाब के गुरदासपुर में मानसा जैसी वारदात सामने आई है. यहां ड्रग्स बेचने से रोकने पर तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया गया. हथियारों से लैस 15 से ज्यादा हमलावरों ने तीनों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.