बिहार की राजधानी पटना में खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. पहले पुलिस ने कहा था कि हंगामे के दौरान कोई गोली नहीं चली है, लेकिन गुरुवार को एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें दो लोग हवा में गोलियां चलाते दिख रहे हैं. चर्चा है कि गोली चलाने वालों में से एक शख्स खुद खान सर का बॉडीगार्ड है.