उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव और समाजवादी पार्टी (SP) के साथ गठबंधन को लेकर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने बड़ा बयान दिया है. NDTV से खास बातचीत में अजय राय ने दो टूक कहा कि कांग्रेस की नजर यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर है और पार्टी बूथ स्तर पर अपनी ताकत बढ़ाने में जुटी है. सपा के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि इसका अंतिम फैसला पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व (आलाकमान) करेगा. अजय राय ने एक बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए कहा, "हम ताकतवर होंगे तभी तो कोई हमारे पास आएगा. हमारी पूरी तैयारी है, हमारी ताकत दिखेगी तभी तो बात बनेगी." संगठन के जमीनी काम से लेकर सीटों के बंटवारे और सपा के साथ तालमेल पर क्या है यूपी कांग्रेस का पूरा प्लान? जानने के लिए देखिए अजय राय का यह एक्सक्लूसिव और बेहद दिलचस्प इंटरव्यू.