मंगेतर का पासपोर्ट चुराया और फिर....केतन को खाई में फेंकने वाली सिया गोयल पर पुलिस के खुलासे

पुणे पुलिस ने बताया कि 18 जून 2026 को पुणे के लोहगढ़ किले (Lohagad Fort) से गिरकर हुई केतन अग्रवाल की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी हत्या थी. लोनावला ग्रामीण पुलिस (Lonavala Rural Police) ने इस दिल दहला देने वाले मामले का पर्दाफाश किया है. केतन की मंगेतर सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया था.

शुरुआत में सिया ने पुलिस और केतन के परिवार को गुमराह करते हुए बताया था कि केतन का पैर फिसल गया था. पुलिस ने इसे 'एक्सीडेंटल डेथ' (AD) मानकर दर्ज किया था. लेकिन केतन एक अनुभवी ट्रैकर था, जिस वजह से उसके परिवार को सिया की कहानी पर शक हुआ. जब पुलिस ने अपने गोपनीय सूत्रों, सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और कॉल डिटेल्स (CDR) की गहराई से जांच की, तो पूरा सच सामने आ गया.

हत्या से पहले रची गई थी ये साजिश:
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि इस हत्याकांड से पहले जून के पहले हफ्ते में दोनों का प्री-वेडिंग शूट के लिए बाली (Bali) जाने का प्लान था. लेकिन सिया ने चालाकी से केतन का पासपोर्ट गायब कर दिया, ताकि वो लोग फ्लाइट न ले सकें और उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा. इसके बाद 18 जून को सिया और केतन लोहगढ़ किले पर गए, जहां सिया का प्रेमी चेतन चौधरी पहले से मौजूद था. दोनों ने मिलकर केतन को किले की ऊंचाई से नीचे धकेल दिया.

इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर दोनों आरोपियों (सिया गोयल और चेतन चौधरी) को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है. इस हत्याकांड की पूरी कहानी और पुलिस जांच के अहम सुरागों के बारे में जानने के लिए यह वीडियो पूरा देखें.