कोटा में रेंट पर नहीं मिली थार, तो पत्थर मारकर तोड़े शीशे, CCTV आया सामने

 कोटा के बोरखेड़ा थाना इलाके में एक दुकान संचालक के जरिए किराए पर थार गाड़ी देने से इनकार करने पर दो बाइक सवार युवकों ने गुस्से में गाड़ी पर पत्थर फेंके. उन्होंने  दुकान के बाहर खड़ी कीमती थार कार पर पथराव कर दिया. आरोपियों ने सरेआम मोटे पत्थर फेंककर गाड़ी के शीशे चकनाचूर कर दिए. यह पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है.

संबंधित वीडियो