कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस 22 साल की संचिता उगाले ने की आत्महत्या

मुंबई के नालासोपारा से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. 'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' जैसे मशहूर टीवी सीरियल्स और विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म 'छावा' में काम कर चुकीं टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले ने आत्महत्या कर ली है. पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, संचिता ने नालासोपारा स्थित अपने घर में पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. यह घटना शाम 5:30 से 7:30 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब घर पर कोई मौजूद नहीं था.

घटना कैसे हुई?
माता-पिता के बाहर होने और छोटी बहन के कुछ देर के लिए घर से बाहर जाने पर संचिता ने यह खौफनाक कदम उठाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घर की तलाशी में कोई भी 'सुसाइड नोट' बरामद नहीं हुआ है, जिससे खुदकुशी की वजह अभी तक पूरी तरह से रहस्य बनी हुई है.

संचिता एक बेहद युवा और उभरती हुई अभिनेत्री थीं. टीवी की दुनिया से लेकर बड़े पर्दे (फिल्म छावा में ताराबाई का किरदार) तक उन्होंने बहुत कम समय में अपनी एक पहचान बना ली थी.  क्या इसके पीछे काम का तनाव था या कोई व्यक्तिगत कारण? पुलिस फिलहाल परिवार और उनके को-स्टार्स से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है.

इस दर्दनाक घटना की विस्तृत जानकारी और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए हमारे सहयोगी अनुज रायते की यह रिपोर्ट अंत तक देखें.
 

संबंधित वीडियो