समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद जावेद अली खान के एक बेहद विवादित बयान ने उत्तर प्रदेश से लेकर देश की सियासत में नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है. उनके इस बयान पर NDTV की लाइव डिबेट में प्रवक्ताओं और राजनीतिक विश्लेषकों के बीच तीखी नोकझोंक और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. दरअसल, सपा सांसद जावेद अली ने कहा था कि "बीजेपी द्वारा फैलाए गए जहर को बहुसंख्यक अवाम निगलने लगी है और वह काफी हद तक जहरीली हो गई है." इसी बयान पर डिबेट के दौरान सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया और कल्की पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन के बीच जमकर जुबानी तीर चले.