अमेरिका और ईरान के बीच हुए हालिया समझौते को लेकर मध्य पूर्व की सियासत में एक बार फिर भूचाल आ गया है. इस डील पर सबसे बड़ी और चौंकाने वाली प्रतिक्रिया इजरायल की तरफ से आई है, जिसने सीधे तौर पर इस समझौते को मानने से इनकार कर दिया है. इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री ने बेहद सख्त लहजे में कहा है कि डोनाल्ड ट्रम्प का यह समझौता उन पर लागू नहीं होता. उनका दो-टूक बयान है- "हम एक आज़ाद और संप्रभु देश हैं, कोई 'बनाना रिपब्लिक' (Banana Republic) नहीं कि कोई कुछ भी कहे और हम मान लें." इस वीडियो में जानिए इस बड़े विवाद की पूरी इनसाइड स्टोरी: