उन्नाव साधु हत्याकांड का आरोपी इसराइल पुलिस एनकाउंटर में ढेर

उन्नाव के बहुचर्चित संत रामविलास दास (बाबा मिलन) हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. 9 जून को बाबा मिलन की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या करने वाले मुख्य आरोपी इजराइल को यूपी पुलिस ने एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. हाल ही में पुलिस महानिदेशक द्वारा इजराइल पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि इजराइल ताजपुर अंडरपास के पास अपने किसी साथी का इंतजार कर रहा है. जब पुलिस ने घेराबंदी कर उसे सरेंडर करने को कहा, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी.

संबंधित वीडियो