बिहार के जमुई में नाबालिग के साथ हुई दर्रिंदगी के मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर हुआ है. पुलिस मुठभेड़ में नंदन यादव के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. नंदन यादव वही है, जो वायरल वीडियो में मुंह पर लाल गमझा बांधे नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि नंदन यादव ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों पर हमला भी कर दिया. इसके पुलिस को गोली चलानी पड़ी.