जमुई केस में बिहार में बड़ा एक्शन हुआ है. जमुई केस के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर हुआ है. मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस एनकाउंटर में पैर में गोली लगी है, उसके बाद गिरफ्तार किया गया है. वायरल वीडियो में बदसलूकी करते हुए जिसका चेहरा कपड़े / गमछा से ढका था, वही नंदन है. वीडियो वायरल के बाद लगातार सवाल उठ रहे थे कि पुलिस कब एक्शन में आएगी, धरपकड़ तेज हुई, तो एनकाउंटर हुआ. मड़वा पहाड़ से 3-4 KM दूर वारदात हुई थी. यहां से 1 KM दूर आरोपी का घर है, बाईं तरफ नदी, दाहिनी तरफ गांव. आरोपी यहीं छिपा था. बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रैक्टर चलाता है, वही कमाई का साधन है. गांववालों के मुताबिक, नंदन का उठना-बैठना शराब माफिया और अवैध बालू खनन में शामिल लोगों के साथ था, पहले से क्रिमिनल हिस्ट्री है या नहीं पुलिस पुष्टि करेगी.