जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल लगातार आतंकियों के छिपने के ठिकानों का पर्दाफाश कर रहे हैं, उनके हथियार बरामद कर रहे हैं. अब यह सामने आ रहा है कि मारे गए आतंकियों के पास से छोटे हथियार बरामद हो रहे हैं यानी हथियारों की सप्लाई चेन की कमर तोड़ने में कामयाबी मिली है. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों की सख्ती के बाद पाकिस्तान से हथियारों की खेप नहीं आ पा रही है.