'अमेरिकी सैनिकों को हथियारों की कमी', ईरान युद्ध पर पेंटागन की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा!

  • 1:02
  • प्रकाशित: सितम्बर 15, 2026

ईरान युद्ध को लेकर पेंटागन ने बड़ा खुलासा किया है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि युद्ध के दौरान कई अमेरिकी सैन्य बेसों को बड़ा नुकसान हुआ. पेंटागन ने ईरान युद्ध पर पहली बार आधिकारिक समीक्षा रिपोर्ट जारी की है, जिसमें सेना के पास आधुनिक हथियारों की कमी को भी स्वीकार किया गया है और मिडल ईस्ट में अमेरिकी विमानों, बेस और राजनयिक ठिकानों को हुए नुकसान की पहली बार सार्वजनिक जानकारी दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, युद्ध के शुरुआती महीनों में ईरान के हमलों से कुवैत, बहरीन, कतर, यूएई, सऊदी अरब, इराक, ओमान और जॉर्डन में अमेरिकी बेस की सैकड़ों इमारतें और ढांचे क्षतिग्रस्त और नष्ट हो गए थे.