जालौन मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग vs जूनियर डॉक्टर - क्लिनिकल ड्यूटी में मारपीट का वीडियो वायरल

  • 0:37
  • प्रकाशित: सितम्बर 22, 2026

जालौन के राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में नर्सिंग और जूनियर डॉक्टरों में लाइव मारपीट हो गई. घटना के बाद नर्सिंग छात्रों ने हड़ताल कर दी, वहीं जूनियर डॉक्टरों ने भी प्रदर्शन किया. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला चर्चा में आ गया. जानकारी के अनुसार मंगलवार 22 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे क्लिनिकल ड्यूटी के दौरान विवाद हुआ. बीएससी नर्सिंग बैच-2022 के विद्यार्थियों और एमबीबीएस बैच-2021 के कुछ इंटर्न के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. घटना के बाद नर्सिंग विद्यार्थियों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने कामकाज का बहिष्कार कर हड़ताल शुरू कर दी. दूसरी तरफ जूनियर डॉक्टरों ने भी मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया. दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है. कॉलेज प्रशासन ने मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में है.