संसद में गूंजा चढ़ावा चोरी का मुद्दा, क्‍या यूपी चुनाव की बिछाई जा रही बिसात?

  • 7:45
  • प्रकाशित: जुलाई 28, 2026

छात्र आंदोलन और शिक्षा सुधार के मुद्दे पर देशभर में सियासी हलचल देखने को मिल रही है. हालांकि, ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति अभी भी अपने अलग ही मुद्दों और समीकरणों के साथ आगे बढ़ रही है. वहां की राजनीतिक भाषा में हिंदुत्व, जातीय समीकरण और क्षेत्रीय मुद्दों की गूंज साफ सुनाई देती है. संसद में शिक्षा, पेपर लीक और छात्र आंदोलन पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मुद्दा भी उठा दिया. 

संबंधित वीडियो