बाराबंकी: सरयू नदी में समा गई 150 साल पुरानी मस्जिद, मंदिर पर भी मंडरा रहा खतरा

  • 1:01
  • प्रकाशित: सितम्बर 28, 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में नेपाल से छोड़े गए पानी से उफनाई सरयू नदी ने एक हफ्ते तक शांत रहने के बाद फिर से रौद्र रूप धारण कर लिया है. बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र के हेतमापुर गांव में रविवार को तेज कटान के चलते करीब 150 साल पुरानी उधिया मस्जिद और 35 मकान नदी में समा गए. अब करीब 1100 साल पुराने बाबा नारायण दास धाम पर भी संकट मंडरा रहा है. धाम का भवन नदी की तेज कटान की चपेट में आने लगा है.

संबंधित वीडियो