हरियाणा के फरीदाबाद में बचाव दल ने कई घंटों की मशक्कत के बाद बोरवेल में गिरी बच्ची को सोमवार तड़के बचा लिया. हालांकि, बच्ची के शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला फरीदाबाद के सेक्टर-8 इलाके के सीही गांव का है. रविवार देर शाम बच्ची बोरवेल में गिरी थी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है और फिर राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) व राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमों को बुलाया गया. देर रात तक एनडीआरएफ, एसडीआरएफ राज्य अग्निशमन सेवा, यूपी नागरिक सुरक्षा (गाजियाबाद), चिकित्सा विभाग और नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया गया.