पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने एक नई और बड़ी चेतावनी दी है. ईरानी मीडिया के मुताबिक IRGC ने संकेत दिया है कि वह होरमूज स्ट्रेट में समुद्र के नीचे बिछी फाइबर ऑप्टिक इंटरनेट केबलों को निशाना बना सकती है. अगर ऐसा हुआ, तो खाड़ी देशों के साथ‑साथ भारत, यूरोप, एशिया और अफ्रीका में इंटरनेट सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं, क्योंकि दुनिया के लगभग 17% से 30% इंटरनेट ट्रैफिक इसी रास्ते से गुजरता है. इस वीडियो में समझिए होरमूज स्ट्रेट की रणनीतिक अहमियत, ग्लोबल इंटरनेट पर मंडराता खतरा, ईरान‑अमेरिका तनाव और चीन की शांति पहल का पूरा मतलब.