Manoj Mukund Naravane NDTV interview: चीन के साथ सीमा पर तनाव के दौरान सरकार द्वारा नजरअंदाज किए जाने के दावों को खारिज करते हुए पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने NDTV से कहा कि उन्हें सरकार का पूरा समर्थन और जरूरत पड़ने पर चीनी सैनिकों पर फायर खोलने की पूरी अनुमति थी. यह बयान संसद में उस बहस के बाद आया है, जिसमें राहुल गांधी ने जनरल की अप्रकाशित किताब ‘Four Stars of Destiny’ का हवाला देते हुए सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए थे. इस बातचीत में जानिए चीन के साथ फेस‑ऑफ के दौरान सरकार, सेना और फैसलों की असली स्थिति.