8th Pay Commission latest update: अगर आप केंद्रीय सरकारी कर्मचारी हैं या आपके परिवार में कोई सरकारी नौकरी में है, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. 8वें वेतन आयोग को लेकर अंतिम चरण की तैयारी शुरू हो चुकी है और 30 अप्रैल तक सुझाव देने की समय सीमा नजदीक है. इस बीच कर्मचारियों की ओर से NCM (National Council of JCM) ने एक कॉमन मेमोरेंडम सौंपा है, जिसमें बेसिक सैलरी और HRA में बड़े बदलाव की मांग रखी गई है. शुरुआती स्तर की सैलरी बढ़ाने से लेकर छोटे शहरों और गांवों में तैनात कर्मचारियों को बड़ा फायदा देने वाले प्रस्ताव सामने आए हैं. इस वीडियो में समझिए 8वें वेतन आयोग की प्रमुख मांगें, सैलरी‑HRA में संभावित बदलाव और यह कि इन फैसलों से लाखों कर्मचारियों पर क्या असर पड़ सकता है