पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान ने इस चुनाव को ऐतिहासिक बना दिया है. 2026 में 91.6% वोटिंग के साथ राज्य ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, जो 2021 के मुकाबले लगभग 8% ज्यादा है. अलीपुरद्वार से लेकर मुर्शिदाबाद, बीरभूम, कूचबिहार और दिनाजपुर तक हर जिले में 90% से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया.
बंपर वोटिंग के बीच कई जगह हिंसा, पथराव, पुलिस लाठीचार्ज और नेताओं पर हमलों की तस्वीरें भी सामने आईं. बीजेपी और टीएमसी दोनों ने जीत के बड़े दावे किए हैं, वहीं ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो के जरिए पूरी ताकत झोंक दी. क्या यह रिकॉर्ड मतदान सत्ता परिवर्तन का संकेत है या वापसी का? हाई टेंशन, बड़े दावे और ग्राउंड रिपोर्ट के साथ बंगाल चुनाव की पूरी तस्वीर इस वीडियो में देखें.