Bengal Election 2026: 91% Voting के पीछे TMC का डर और Anti Incumbency - Adhir Ranjan Chowdhury NDTV India के Managing Editor Manoranjan Bharati के साथ देखिए Congress नेता Adhir Ranjan Chowdhury का सबसे Exclusive Interview. पश्चिम बंगाल चुनाव (Bengal Election 2026) में 91.78% की बंपर वोटिंग (Voting Percentage) के पीछे का असली सच क्या है? अधीर रंजन चौधरी ने साफ तौर पर कहा कि यह सत्ता विरोधी लहर (Anti-Incumbency) और नागरिकता छिनने के डर का नतीजा है। इस इंटरव्यू में उन्होंने Mamata Banerjee की पार्टी TMC पर तीखा हमला बोला। महिलाओं के भारी मतदान पर उन्होंने कहा कि TMC ने महिलाओं को लक्ष्मी भंडार (Lakshmir Bhandar) योजना बंद होने का डर दिखाया है। वहीं, PM Modi द्वारा महिलाओं के लिए की गई घोषणाओं को उन्होंने चुनाव आचार संहिता (Model Code of Conduct) का खुला उल्लंघन बताया है। ध्रुवीकरण (Polarization) के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ Modi और Didi का हथियार है, जिसका असर बहरामपुर (Baharampur) में नहीं होगा। TMC विधायक Humayun Kabir की गाड़ी पर हुए पथराव को उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की आपसी गुंडागर्दी (Violence) का नतीजा बताया। साथ ही, चुनाव आयोग (Election Commission) और सुरक्षा बलों (Central Forces) की तैनाती पर उनका बड़ा बयान सामने आया है, जहां उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने लोकल पुलिस को पंगु बना दिया, जिससे आम आदमी बिना डर के वोट कर सका। बंगाल चुनाव के हर छोटे-बड़े फैक्ट्स और कांग्रेस (Congress) की वापसी की उम्मीदों को समझने के लिए यह वीडियो अंत तक जरूर देखें।