ईरान ने होर्मुज में पलट दिया गेम! जमकर करेगा कमाई, देखते रह जाएंगे ट्रंप

  • 5:42
  • प्रकाशित: अप्रैल 24, 2026

अमेरिका की धमकियों के बीच ईरान ने होरमुज़ स्ट्रेट में बड़ा दांव खेल दिया है. ईरानी संसद के डिप्टी स्पीकर के मुताबिक ईरान ने जहाजों से टोल वसूली शुरू कर दी है और पहली कमाई सीधे ईरान के सेंट्रल बैंक तक पहुंच चुकी है. दावा है कि हर जहाज से करीब 18 करोड़ रुपये टोल वसूला जा सकता है, जिससे सालाना कमाई लाखों करोड़ तक पहुंच सकती है.

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की सख्त चेतावनियां, ईरानी नौसेना की ताकत, समुद्री सुरंगों का खतरा और पेंटागन की खुफिया रिपोर्ट ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है. अगर होरमुज़ स्ट्रेट में तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें आसमान छू सकती हैं और वैश्विक सप्लाई पर लंबे समय तक असर पड़ सकता है.

इस वीडियो में जानिए ट्रम्प‑ईरान टकराव, होरमुज़ स्ट्रेट की रणनीतिक अहमियत और कैसे यह संघर्ष पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बनता जा रहा है.