उत्तर प्रदेश से बहुजन समाज पार्टी (BSP) में एक बार फिर अंदरूनी कलह सामने आई है. पार्टी प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद के ससुर और पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ को अनुशासनहीनता, पार्टी में भ्रम फैलाने और विधानसभा उपचुनाव अभियान को प्रभावित करने की साजिश के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है. इसके साथ ही वरिष्ठ नेता रणधीर सिंह बेनीवाल को भी पार्टी से बाहर कर दिया गया है. अशोक सिद्धार्थ को पहले भी निकाला जा चुका था और दोबारा मौका देने के बाद भी चेतावनी न मानने का आरोप लगा है. मायावती ने कल ट्वीट कर स्पष्ट किया था कि टिकट देने का अधिकार सिर्फ उनके पास है और आकाश आनंद को लेकर चल रही चर्चाएं गलत हैं. इसके एक दिन बाद ही ये कार्रवाई हुई है, जिससे बसपा में नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर चल रही सत्ता की लड़ाई फिर खुलकर सामने आ गई है.