योग गुरु बाबा रामदेव ने कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें "पाखंडी", "ढोंगी" और "धूर्त" तक कह दिया. महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में रामदेव ने बिना नाम लिए शुरुआत की, लेकिन बाद में उनके बयान स्पष्ट रूप से धीरेंद्र शास्त्री की हालिया टिप्पणियों पर केंद्रित रहे.