यूपी में चुनाव से पहले नेताओं को बुलेटप्रुफ जैकेट पहनाने पर सियासत!

  • 37:09
  • प्रकाशित: अगस्त 23, 2026

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है, लेकिन सरकार के इस फैसले पर अब सियासत शुरू हो गई है. 52 नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट देने का फैसला किया गया है. पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव और मायवती भी उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें बुलेट प्रूफ जैकेट दी जाएगी. मायावती समेत कई बड़े नेताओं की सुरक्षा के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट देने का फैसला लिया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के सुझाव पर ये बड़ा फैसला लिया गया है. उत्‍तर प्रदेश सरकार के 11 मंत्री भी बुलेट प्रूफ जैकेट पाने वालों में शामिल हैं. 

संबंधित वीडियो