India China Border: भारत का सूदूर उत्तरी पूर्व छोर पर बसा राज्य अरुणाचल प्रदेश…देश के ज़्यादातर राज्य जब नींद की आग़ोश में होते हैं तब अरुणाचल प्रदेश जाग जाता है… यही ख़ासियत इसे सूर्योदय की धरती बनाती है… अरुणाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक वादियों…वर्षा वन के घने जंगल.… बर्फ से ढके हिमालय के पहाड़ों की लंबी श्रंखला… और उससे निकलती शीशे की तरह साफ़ कल… कल करती नदियाँ…. और सदियों से ये बौद्ध धर्म की प्राचीन विरासत से आबाद है