अरुणाचल में कुदरत का कहर, बादल फटने के बाद आई बाढ़ में डूबी ITBP चौकी

  • 1:16
  • प्रकाशित: जुलाई 15, 2026

अरुणाचल प्रदेश में बादल फटने से बाढ़ आ गई. राज्य के कुरुंग कुमे (Kurung Kumey) जिले में रविवार को अचानक आई भीषण बाढ़ के दौरान लापता हुए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के सभी 19 जवान सुरक्षित रूप से अपने बेस कैंप पहुंच गए हैं. अचानक आई इस बाढ़ के कारण ITBP की चौकी पूरी तरह से पानी में डूब गई थी और उसे भारी नुकसान पहुंचा था.