पिछले एक हफ्ते से अरुणाचल प्रदेश में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश और दो-दो बार बादल फटने (Cloudburst) की घटनाओं ने राज्य में भारी तबाही मचाई है. राज्य के लगभग 12 जिले इस प्राकृतिक आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. इस एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट में हम आपको ईस्ट सियांग (East Siang) जिले के कोरांग (Korang) बस्ती से तबाही का खौफनाक मंजर दिखा रहे हैं. यहां ईस्ट सियांग को लेपारादा (Leparada) जिले से जोड़ने वाला मुख्य पुल भारी बारिश और बाढ़ के कारण पूरी तरह से टूट चुका है. पानी का बहाव इतना तेज था कि वह इस ऊंचे पुल के 2-3 फीट ऊपर से बह रहा था और पहाड़ों से अपने साथ बड़े-बड़े पेड़ों को उखाड़ लाया.