NDTV EXCLUSIVE: आसमान से दिखा नेपाल में तबाही का खौफनाक मंजर, त्रिशूली बाजार का नामोनिशान मिटा

  • 40:56
  • प्रकाशित: सितम्बर 01, 2026

NDTV इंडिया ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ का पहला एरियल व्यू रिकॉर्ड किया है. हमारी टीम ने काठमांडू से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर नुवाकोट, त्रिशूली, स्याफ्रुबेसी, भोटकोशी से लेकर नेपाल-तिब्बत बॉर्डर के आखिरी गांव तिमोरे तक का जायजा लिया. त्रिशूली बाजार, इमिग्रेशन सेंटर और रसुवा जैसे इलाके पूरी तरह तबाह हो गए हैं, नदी ने अपना रास्ता बदल दिया है. 1,000 से ज्यादा मौतें, 4,000 लापता और कई गांव शमशान में बदल गए हैं. जमीन से पहुंचना नामुमकिन है, 400 KG सामान के साथ चॉपर से ही रिलीफ पहुंच रहा है. 

संबंधित वीडियो