दिल्ली के करीब 200 अधिकारी अपने दो साथियों के निलंबन के विरोध में गुरुवार को अवकाश पर रहे। इन अफसरों का विरोध आप सरकार की ओर से कथित तौर पर इस फैसले को रद्द करने से इनकार को लेकर है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट में इन अफसरों पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं। साथ ही केजरीवाल ने इन अफसरों को बीजेपी की बी-टीम करार दिया।