सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' इन दिनों काफी चर्चा में है. किताब में लिखे तथ्यों और दावों पर भी काफी बहस हो रही है. इस बीच 2002 में गुजरात दंगों की वजह बने साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड को लेकर लिखी गई उनकी एक बात को लेकर विवाद हो गया है. उन्होंने किताब में लिखा है कि साबरमती एक्सप्रेस में आग लगने की वजह क्या थी, इस पर विवाद है. सोनिया गांधी की इस टिप्पणी पर साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड की जांच करने वाले अधिकारी राकेश अस्थाना ने सवाल उठाया है. उनका कहना है कि साबरमती एक्सप्रेस में लगी आग कोई दुर्घटना नहीं थी बल्कि साजिश के तहत ऐसा किया गया था. राकेश अस्थाना गुजरात पुलिस की उस SIT का नेतृत्व कर रहे थे, जिसने साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड की जांच की थी. उन्होंने सोनिया गांधी के दावे को लेकर ANI से विस्तार से बात की.