नीट पेपर लीक मामले में मोदी सरकार काफी गंभीर नजर आ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पेपर लीक में शामिल आरोपियों को कड़ी और सख्त सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेगी. पीएम ने सभी संबंधित विभागों को मामले में अहम कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि युवाओं का हित सबसे ऊपर है. इससे खिलावड़ करने वालों को सख्त सजा मिलेगी.