NEET Paper Leak case update: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की कोर्ट ने मास्टरमाइंड पी. वी. कुलकर्णी और आरोपी मनीषा वाघमारे को 10 दिनों की सीबीआई रिमांड पर सौंप दिया है। सीबीआई की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि कैसे एनटीए के एक्सपर्ट पैनल में शामिल इन लेक्चरर्स ने परीक्षा से पहले ही अपने घर पर स्पेशल कोचिंग क्लास चलाकर छात्रों को हुबहू वही प्रश्न और उत्तर रटवा दिए जो 3 मई को परीक्षा में आए थे।